छपरा, जून 21 -- एकमा के मनोरंजन कुमार साह बने एसडीएम, 70वीं बीपीएससी में पाई 341वीं रैंक एकमा। सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत असहनी गांव निवासी उमाशंकर साह एवं सुमन देवी के पुत्र मनोरंजन कुमार साह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने सामान्य (जनरल) श्रेणी में 341वीं रैंक तथा एसटी वर्ग में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) पद के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- ग्रेजुएशन के बाद पहले ही प्रयास में बनीं अफसर, अब BPSC में पहली रैंक; बेहद दिलचस्प है यूपी की श्रद्धा पांडेय की कहानीपरिवार में खुशी की लहर मनोरंजन की सफलता से पूरे सारण जिले में खुशी की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है तथा बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मनोरंजन के...