छपरा, मार्च 25 -- एकमा। प्रखंड के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा पूर्वी पंचायत के छपिया गांव में कालाबाजारी के लिए अवैध रूप से छुपाकर रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडाफोड़ हुआ है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में बुधवार दोपहर की गई छापेमारी में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले कुल 16 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें चार भरे हुए और 12 खाली सिलेंडर शामिल हैं। सभी सिलेंडर इंडियन ऑयल कंपनी के बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी सोनू कुमार पांडेय के घर में की गई, जहां अनुदानित घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की तैयारी की जा रही थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सरकारी अनुदानित गैस सिलेंडरों को नियमों के विरुद्ध जमा कर अवैध रूप से उपयोग और बिक्री की योजना बनाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.