खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को दो देशी कट्टा, एक गोली व चार मिस फायर गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड के रहने वाले शशिभूषण रजक के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहाहै कि पुलिस को सूचना मिली कि एकनियां ढाला के पास एक हथियार तस्कर हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और पुलिस को देखकर हथियार तस्कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन मजबूत घेराबंदी में वह फंस गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एएसआई मुकेश कुमार दास शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...