रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के समीप नव निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन रामगढ़ का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मंत्री ने भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालय कक्षों, नागरिक सुविधा केंद्रों तथा उपलब्ध कराई गई आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपू...