बागेश्वर, नवम्बर 2 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई की पहली बैठक बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता पर बल दिया। कहा कि इसी में उनके हित सुरक्षित रहेंगे। प्रशासन से जल्द झूला पुल खोलने की मांग की। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर वार्ड में सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। रविवार को आयोजित बैठक में फेरी व्यापारियों के संचालन के लिए नियम तय करने पर विचार किया गया, ताकि नगर की व्यवस्था एवं स्थानीय व्यापारियों के हित प्रभावित न हों। साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए व्यापार मंडल ने बताया कि जल्द ही हर वार्ड से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इन प्रतिनिधियों की राय के आधार पर मंडल के निर्णय लिए जाएंगे। इस वार्ड कमेटी को कोर कमेटी के तहत कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। बैठक में व्यापार संघ की आय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.