इटावा औरैया, जुलाई 22 -- इटावा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा ) ने मधुबन वाटिका में प्रबुद्ध जागरण यात्रा बैठक आयोजित की। भगवान परशुराम के चित्र क े पूजन अर्चन के बाद शुरू हुई बैठक में कहा गया कि आज ब्राह्मण बंटे हैं इसलिए किसी के एजेंडे में नहीं हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज ब्राह्मण किसी के एजेंडे में नहीं है क्योंकि हम बंटे हुए हैं, जिस दिन ब्राह्मणों में चट्टानी एकता हो जाएगी, खुदा बंदे से आकर खुद पूछेगा, बता तेरी रजा क्या है। तिलक, शिखा, यज्ञोपवीत जैसे प्रतीकों को हम अपने से दूर करते जा रहे हैं। शास्त्र स्वाध्याय करना छोड़ दिया है, इसलिए आज चौतरफा से हमारे अस्तित्व पर हमले किए जा रहे हैं और हमारी उपेक्षा हो रही है।

बैठक में विचार-विमर्श उन्होंने कहा कि 2027 का विधान सभा चुनाव आता देख कुछ मारीच टा...