घाटशिला, मार्च 9 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी-3 स्थित बसंती मंदिर मैदान में आयोजित हिंदू महासम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा और सनातन समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से पूरा बसंती मंदिर मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। सम्मेलन के लिए मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जबकि महिलाओं एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि महंत देवाचार्य जी महाराज का स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत देवाचार्य जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.