दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। एकता और सद्भाव का प्रतीक ईस्टर पर्व रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। ईसाई धर्मावलंबी नए कपड़े पहनकर चर्च पहुंचे और यीशु मसीह के पुनर्जीवन की खुशी मनाई। बच्चों और युवाओं ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चर्च के पल्ली पुरोहित फादर रॉय मैथ्यू, सहायक पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ तथा मुख्य अतिथि फादर बन्नी पॉल सीएसटी ने अपने संदेश में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक है। शहर के मध्य स्थित होली रोजरी कैथोलिक चर्च में भी कैथोलिक समुदाय के ईसाइयों ने रविवार को ईस्टर पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर च...