मेरठ, अप्रैल 25 -- सिवालखास क्षेत्र के ईकड़ी गांव में आयोजित एकता रैली के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के युवा लोकदल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र द्वारा लिखित चौधरी चरण सिंह पर आधारित पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान, युवा और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। विवेक कुमार बाफ़र की यह तीसरी पुस्तक है, जिसमें उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों, सिद्धांतों और उनकी नीतियों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को विस्तार से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में विशेष रूप से यह बताया गया है कि चौधरी चरण सिंह की सोच आज भी किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के विकास के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इस पुस्तक ...