मथुरा, मार्च 25 -- रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सत्र 2025-26 का कक्षा 6 से 9 और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस वर्ष कक्षा छठीं में शुचि गोस्वामी 98%, सातवीं में अनुराधा 96.56% आठवीं में पायल शर्मा 95.47% नवीं में अनन्या अग्रवाल 96.25% ग्यारहवीं में पलक अग्रवाल 87.56% के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्मृति चिन्ह के साथ विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वहीं सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित सम्मान एकता चौधरी को प्रदान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ अंजू सूद ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एआरटीओ नीतू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलि...