भभुआ, जनवरी 15 -- नाराज लोग शहर की दुकानों को करा रहे थे बंद, आवागमन में दिक्कत स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा देने जाने व चालकों ने झेली परेशानी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शहर के एकता चौक के पास शव को सड़क पर रख करीब चार घंटों तक जाम किया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा देने जानेवाले परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। पूरब पोखरा, पटेल चौक, बस स्टैंड की ओर से आनेवाले ऑटो, ई रिक्शा, बाइक, कार व अन्य वाहन दूसरे पथ से गए। रोड जाम कर रहे लोगों को प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के अलावा समाजसेवी बिरजू पटेल समझा रहे थे। लेकिन, उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। करीब पौने दस बजे कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे और पुलिस शव को ...