मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर रविवार को एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में एकता क्रिकेट क्लब ने मैनपुरी रॉस्टर को 206 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एकता क्लब के कप्तान इमरान खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एकता क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 68, अमन यादव ने 62 और मोहम्मद आरबाज ने 31 रनों की पारी खेली। मैनपुरी रॉस्टर के हैदर अली ने तीन और आलोक दिवाकर ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी रॉस्टर की पूरी टीम एकता क्लब की धारदार गेंदबाजी के आगे 8.5 ओवर में महज 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.