मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के बैनरतले में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर आयोजित होने वाले एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे महंगे खिलाड़ी इमरान खान बने, जिन्हें एकता क्रिकेट क्लब ने 5200 रुपये में खरीदा। नगर के सिंधिया तिराहा स्थित एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. बीके सिंह की मौजूदगी में टीम फ्रैंचाइज ने खिलाड़ियों की बोली लगाई। सभी छह टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदा। आकाश सिंह को 3800 रुपये में मैनपुरी रॉस्टर ने खरीदा। मुनीम जी सुपर किंग्स ने अमित यादव को 3450 रुपये में और आशीष यादव को नियति क्रिकेट क्लब ने 3150 रुपये में खरीदा। एजे फिटनेस ने आकाश चौहान ने 2900 रुपये में, मैनपुरी रोस्टर ने हैदर अली को 2700 रुपय...