कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को केसीए टीम येलो ने केसीए टीम ऑरेंज को 131 रन से पराजित किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में केसीए टीम येलो ने 35 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान एकता सिंह ने 122 गेंद पर 18 चौकों की मदद से 141 रन की धुआंधार शतकीय पारी खेली। शिवांगी गुप्ता ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धी सिंह व माही राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी केसीए ऑरेंज की पूरी टीम 22.3 ओवर में मात्र 93 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से वर्षा शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन व पूजा उपाध्याय ने 17 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का अंक भी पार न कर सका। गेंदबाजी में परी ने चार, एकता सिंह ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। एकता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.