बदायूं, फरवरी 11 -- बगरैन,संवाददाता। कस्बा में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का शंखनाद किया गया। राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की निर्णायक भूमिका को रेखांकित करते हुए, वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद का संकल्प लिया। इस आयोजन ने क्षेत्र में वैचारिक चेतना और संगठन की शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविलाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कन्हैया दास और विशिष्ट अतिथि के रूप में योगी लहरीनाथ की उपस्थिति रही। सम्मेलन के मुख्य वक्ता, विभाग प्रचारक सुधांशु अत्रि ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायक संबोधन से जनसमूह में जोश भर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन ही समाज की वास्तविक शक्ति है और एक संगठित समाज ही राष्ट्र की सीमाओं और संस्कृति को सुरक्षित रख सकता है।...