लोहरदगा, दिसम्बर 1 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड में सोमवार को यूनिटी मार्च का आयोजन भाजपा कुडू मंडल की पहल पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करना और समाज में एकता, सद्भाव एवं संगठन को मजबूत करने का संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक प्रकाश राम, माई भारत के राज्य निदेशक ललिता कुमारी मौजूद थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वन्दे मातरम् गायन के साथ किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती ने स्वागत संबोधन और मुख्य अतिथि प्रकाश राम ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महान व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.