सहरसा, फरवरी 11 -- महिषी। मंगलवार को बाबा कारू के आराध्य देवों के देव भगवान नकुलेश्वर धाम नाकुच में वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी ने साप्ताहिक श्री शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि परिवार को परिवार से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। देवी पूर्णिमा गार्गी ने बताया कि परिवार समाज की सबसे सुंदर और सशक्त इकाई है, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने भगवान शिव के परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि नंदी, शेर, मूषक और मोर जैसे भिन्न वाहनों के बावजूद शिव परिवार एकता और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्त्री परिवार की आधारशिला होती है, जो मां, पत्नी, बहन और बहू के रूप में धर्म का मार्ग दिखाती है। आधुनिकता की दौड़ में बच्चों का संस्कृति से दूर होना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.