एकता अधिवक्ता समाज की शक्ति
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। कचहरी स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें युवा अधिवक्ताओं के विस्थापन एवं विस्तारीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सेंट्रल बार एवं बनारस बार के पदाधिकारियों के बीच जो असमंजस एवं मतभेद की स्थिति बनी हुई है, उसे समाप्त करने की आवश्यकता है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले दोनों बार के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए एक राय एवं एक मत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि अधिवक्ता समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम, अभिषेक पांडेय, मोहम्मद अनीस, अमित मौर्या, मिथुन राजभर, संजय लालवानी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने सहभोज कर साझा किए अनुभव
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.