एकता-अखंडता के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डॉ. वीरपाल
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में जिला एकीकरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने की। डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वे जन-जागरण अभियान चलाकर सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दें और देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करें।बैठक में उपस्थित समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों देवराज पंवार, होती लाल शर्मा एड., काजी तनवीर आलम, बृजराज सिंह, पूर्व सैनिक हीरालाल कौशिक, ब्रह्मानंद चौहान और कवि रामकुमार शर्मा रागी ने राष्ट्रीय एकीकरण व सामाजिक समरसता को और सुदृढ़ करने हेतु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.