एकतारा के बधार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मधुबनी, अगस्त 17 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बधार में बह रहे धार से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं घास काटने के लिए धार के समीप गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अरेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को धार से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए युवक की हत्या कर शव को धार में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.