कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर महानगर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन की ओर से व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन गैंजेस क्लब में हुआ। कार्यक्रम में कन्फेक्शनरी व्यापारी हरिशंकर गुप्ता, शम्भू लाल, मो. आमीन और रवि प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने व्यापारी एकता, सुरक्षा और सहयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक विजय कपूर ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही उन्नति संभव है। महामंत्री निखिल गुप्ता ने कन्फेक्शनरी वस्तुओं में जीएसटी की टैक्स दरों से राहत पर हर्ष जताया। विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व विधायक अजय कपूर, विनोद गुप्ता, श्याम शुक्ला, शेषनारायण त्रिवेदी, टीकमचंद सेठिया, रोशन लाल अरोड़ा, रामकुमार चंदानी, अशोक कुकरेजा, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.