सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। छितही गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू समाज में बंधुत्व प्रेम सहयोग और स्वाभिमान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिला प्रचारक बांसी अवनीश ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और संगठन में निहित है। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज संगठित होकर अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करता है तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। उन्होंने युवाओं और मातृशक्ति से सामाजिक समरसता बनाए रखने व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जय प्रताप सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.