एकता, भाईचारे व सौहार्द का पर्व है ईद
रुडकी, मार्च 23 -- लक्सर, संवाददाता। बसेड़ी में ईद मिलन कार्यक्रम में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। के पहुंचने से माहौल उत्साह से भर गया। कार्यक्रम आयोजक इकराम हसन बसेड़ी ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.