अमरोहा, अप्रैल 26 -- रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने एमपीएस क्रिकेट अकादमी को 106 रनों से हराकर जीत दर्ज की। देव चौधरी प्लेयर ऑफ-द-मैच रहे जबकि फैजल खान को बेस्ट बेस्टमैन और सैय्यद फाइज को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 36.5 ओवर में 236 रन का स्कोर बनाया। फैजल खान ने 56 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इस बड़े स्कोर में हर्ष सिंह ने भी 54 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा हसन तुर्क ने 38 और देव चौधरी ने 28 रन जोड़ अपना सहयोग दिया। एमपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से सैय्यद फाइज और पलक सिंह ने चार-चार विकेट हासिल किए लेकिन बाकी गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.