पटना, अगस्त 3 -- Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से उप-चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ पर कब्जा कर लिया है। प्रशांत किशोर ने भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा को 19324 वोट के बड़े अंतर से हराया है। गिनती में पहले राउंड से आखिरी चक्र तक प्रशांत किशोर भाजपा से आगे रहे और एक बार भी भाजपा को आगे नहीं जाने दिया। 32 राउंड की गणना में मात्र तीन राउंड ऐसे आए, जिसमें भाजपा को जसुपा से ज्यादा वोट मिला, लेकिन नीरज फासले को एक बार भी पाट नहीं सके। नितिन और उनके दिवंगत पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के 31 साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा का गढ़ बने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को 49.23 फीसदी वोट शेयर व 64151 वोट, भाजपा के नीरज को 34.4 फीसदी व 44827 वोट और राजद की रेखा गुप्ता को 10...