हरिद्वार, अप्रैल 7 -- हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते 23 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कर्मचारी में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि मृतक राहुल पुत्र वेदपाल हेतमपुर, थाना सिडकुल का रहने वाला था। सोमवार रात उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। लड़की के मना करने के बाद उसने जहर खाकर जान दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.