मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नोएडा की एक आईटी कंपनी में मैनेजर के तौर पर कार्यरत पारू की युवती और उसके परिवार को एकतरफा प्यार में पागल एक युवक परेशान कर रहा है। युवती की शादी तय होने के बाद युवक धमकी दे रहा है। उसने कॉल कर बोला है कि यदि विवाह कैंसिल नहीं हुआ तो शादी के दिन खून की होली होगी। उसने युवती के ससुराल पक्ष के लोगों को भी कॉल की है। शादी टूटने की कगार पर है। इसको लेकर युवती के पिता ने पारू थाने में रिषभ कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में है।युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी लड़की वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर स्थित एक आईटी कंपनी में जॉब करती है। बीते 20 फरवरी को उसे एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने नाम-पता नहीं बताया। सीधे धमकी देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.