फिरोजाबाद, मई 31 -- शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की यादव कालोनी में बदायूं से आए महिला के रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्यार में महिला से शादी का प्रस्ताव रखा। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और महिला अपने मायके में कुछ महीने से रह रही है। आरोपी देवर ने महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसके बच्चे को टाफी दिलाने के बहाने ले गया और फिर गली में जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पिंकी देवी निवासी बामई थाना अरांव ने अपनी बेटी रति शर्मा की शादी सुमित उर्फ प्रियंक निवासी सियाराम नगर बदायूं के साथ की थी। शादी के बाद उसे एक बालक आरव हुआ। विगत 6 माह से पति से विवाद होने के कारण रति अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व रति अपने नाना राजेंद्र सिंह निवासी भमोरा हिमायूंपुर इटावा ...