सीतामढ़ी, मई 24 -- उमाशंकर कुमार सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक द्वारा युवती पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि गोली युवती के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे जान बच गई।हैरत की बात रही कि गोली चलने की आवाज आसपास के किसी शख्स को सुनाई नहीं दी। पीड़िता के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें कोट बाजार निवासी संतोष गोस्वामी के पुत्र शिवम गोस्वामी को नामजद आरोपित बनाया गया है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के परिवार पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...