नई दिल्ली, मई 8 -- Girlfriend Murder in one sided Love Affair: बिहार के अररिया में एकतरफा प्यार में एक युवक ने अपने पड़ोस की युवती को मौत के घाट उतार दिया। युवती की शादी तय हो गयी थी। इस खबर से उसे सदमा लगा और युवती के घर में घुसकर उसके सीने में गोली मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान घोड़ाघाट वार्ड संख्या-1 निवासी मो. ग्यास की पुत्री चांदनी खातून (17 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। बकरीद बाद चांदनी की शादी होने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता मुंबई में ट्रक चालक हैं। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान गांव के हाफिज मोईम के पुत्र कासिम उर्फ नन्ना (25वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी कासिम सिमरा...