एकडेरवा में कूड़ा फेंकने विवाद को लेकर मामा-भांजे को चाकू घोंपा
गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में रविवार की दोपहर कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर मामा-भांजे को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर पड़ोस के कुछ लोग एनुल शाह के बेटे जवाहर अली और उसकी बहन का लड़का रियाजुद्दीन अली को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। जख्मी लोगों ने बताया कि कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर पड़ोस के लोग गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरु कर दिया। इस दौरान जवाहर अली के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.