गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के कई छात्रों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकटीईयू) की शीर्ष-10 सूची में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के परिणामों में गुलधर स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज की एमसीए की छात्रा अनुष्का मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है। अनुष्का के अलावा आरकेजीआईटी के ही बीटेक के छात्र मौसम सिंह और एमफार्म की अंशिका भारद्वाज ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बीटेक की श्रिधि और एमफार्म की तान्या अग्रवाल ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डीके चौहान, निदेशक डॉ. बीसी शर्मा, डॉ. आरके यादव तथा डॉ. मोनिका सचदेव ने सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...