एकजुट होकर संकल्प लें कि इस बार बदले देंगे भाजपा की सरकार : कमाल
अमरोहा, जून 28 -- रविवार को नगर में आयोजित सपा के पीडीए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। इस मौके पर कमाल अख्तर ने कहा कि सपा हमेशा गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं समाज के हर वंचित वर्ग की आवाज रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। आह्वान किया कि एकजुट होकर संकल्प लें कि इस बार भाजपा की सरकार बदलनी है और सपा की सरकार बनानी है। कार्यक्रम के आयोजक खानचंद खड़गवंशी ने कहा कि नेता और कार्यकर्ता व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी के झंडे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.