औरैया, अगस्त 2 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनौली स्थित रामाधार गेस्ट हाउस में रविवार को सामाजिक चेतना विषय पर विशाल बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में शाक्य समाज के सैकड़ों लोगों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद देवेश शाक्य का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।सांसद देवेश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और मजबूत संगठन होता है। उन्होंने कहा कि समाज को पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। यदि शाक्य समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: नशा मुक्ति की शपथ दिला, युवाओं को किया जागरूक उन्होंने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक होकर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्...