बरेली, फरवरी 14 -- आंवला। नगर के श्री सुभाष इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्र की रक्षा के लिए समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। महिलाएं कलश रखकर जुलूस के रूप में सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। सम्मेलन का शुभारंभ हवन पूजन, मां सरस्वती और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि संत सत्यमित्रानंद ने कहा कि सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं और कोई भी हिंदू पतित नहीं है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। संघ के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख, पश्चिम उत्तर प्रदेश डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और इस दौरान आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता हो रही है। कुटुम्ब प्रबोधन, वृंदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.