कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार। मिरचाईबाड़ी स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के कटिहार आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जहां राजद नेताओं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होते हैं, इसलिए संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी-खुशी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि भाजपा ने उन्हें जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.