मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मुंगेर जिला इकाई द्वारा रविवार को शहर के कोणार्क मोड़ स्थित अर्चना पैलेस में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के महत्व, उसकी भूमिका तथा प्रखंड से लेकर संकुल स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर महासंघ का नूतन वार्षिक कैलेंडर, टेबल डायरी तथा हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक सभी संगठन कार्यकर्ताओं के बीच वितरित की गई। प्रदेश सचिव अभय कुमार ने संघीय शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि, वर्तमान समय को चुनौतियों का युग माना जाता है और ऐसे में संगठन की सामूहिक शक्ति ही समस्याओं का समाधान कर सकती है। एकजुट होकर कार्य करना ही संगठन की वास्तविक ताकत है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आनंद कुमार वर्मा (डीपीओ स्थापना) एवं विद्यासागर (बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.