किशनगंज, अगस्त 10 -- ठाकुरगंज। सीमावर्ती ठाकुरगंज की धरती से पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा ने रविवार को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देते हुए लोगों से व्यक्तिगत स्वार्थ, जातीय बंधन और राजनीतिक आकर्षण से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति कभी समाप्त नहीं होती, वह केवल बिखर जाती है। जब यही शक्ति एकजुट होती है तो बड़ी से बड़ी चुनौती का समाधान संभव हो जाता है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि समस्या बड़ी नहीं होती, समाधान बड़ा होता है। इसलिए किसी भी चुनौती से घबराने या केवल उसकी चर्चा करने के बजाय समाज को समाधान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने ठाकुरगंज की भौगोलिक एवं सामरिक स्थिति का उल्लेख करते हुए यहां के लोगों को देश की सीमा के प्रहरी की संज्ञा दी. यह भी पढ़ें...