विकासनगर, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हरबर्टपुर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एकजुटता ओर सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया। सम्मेलन का शुभारंभ देशभक्ति गीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय सह सामाजिक सद्भाव प्रमुख बलिराम पटेल ने कहा कि देशभर में ऐसे सम्मेलन समाज को संगठित करने और राष्ट्रभाव जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज से ही देश सुरक्षित और मजबूत बनता है तथा भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.