मैनपुरी, मार्च 28 -- शहर के कुरावली रोड स्थित रॉयल पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। विचार विमर्श कर जिले की कार्यकारणी गठित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा व प्रदेश सचिव ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। बैठक में सौरभ सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के विकास का प्रथम कदम संगठन है। जब तक हम सभी लोग संगठित होकर कार्य नहीं करेंगे तब तक हमारा समाज मजबूत नहीं होगा। संगठित समाज ही विकास और उन्नति का आधार है। एकजुट समाज ही संस्कृति और राष्ट्र का सम्मान कर सकता है। इससे पहले जिलाध्यक्ष नारम सिंह लोधी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ...