कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मकान मालिक से विवाद में थाने में बंद व्यापारी को छुड़ाने के लिए व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। अलग-अलग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी चकेरी को फोन करके मामले को गंभीरता से देखने को कहा। इसके बाद कमल कुमार को छुड़ाने के लिए व्यापारी चकेरी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद कमल कुमार को छोड़ दिया गया। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया कि मकान मालिक ने विवाद के चलते मिठाई व्यापारी कमल कुमार को बेवजह थाने में बंद कराया था। मामला सामने आने के बाद शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस आयुक्त से न्याय की मांग की। कृपाशंकर त्रिवेदी, कपिल सब्बरवाल, उमंग अग्रवाल, अभिषेक पांडे, अनूप तिवारी, यशपाल सिंह, आदित्य पोद्दार ...