लखनऊ, मार्च 29 -- भागीदारी भवन, लखनऊ में आयोजित युवा संसद-2026 में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं की शक्ति, जिम्मेदारी और देश की प्रगति में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक, विचारशील और एकजुट रहने का संदेश दिया। डॉ. सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत इतिहास के उदाहरण से करते हुए बताया कि मात्र 2 लाख अंग्रेज़ सैनिकों ने 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया, और इसका मुख्य कारण हमारी आंतरिक विभाजनकारी सोच और संकीर्ण दृष्टिकोण था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लगभग 25 लाख भारतीय सैनिकों को विदेशों में भेजा गया, जिनमें से लाखों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यही कारण है कि देश की रक्षा और विकास की जिम्मेदारी अब हमारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। आज भा...