महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेंसी मधुकरपुर महादेवा में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन चलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी को राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं सेवा, समर्प...