वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से श्रीरामनवमी पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से 'हिन्दू एकता शोभायात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें कई संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा रामभक्त सम्मिलित हुए। यात्रा के अंत में सभी संत एवं हिंदू संगठनों ने 'विश्वकल्याण में सहभागी बनने का संकल्प लिया। शोभायात्रा का आरंभ धर्मध्वज का पूजन कर शंखनाद से हुआ। यात्रा में सहभागी सभी लोग 'श्रीराम जय राम जय जय राम' का जप कर रहे थे । यात्रा के समय 'एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम', 'पवनसुत हनुमान की जय' ऐसी घोषणाओं से वातावरण गूंज उठा। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नं.4 पर श्रीराम रचित शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा मैदागिन चौराहे से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.