औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की नरायनपुर स्थित गोपाल वाटिका आश्रम में हुई बैठक कहा कि समाज की एकजुटता ही राजनीतिक भागीदारी और सम्मान का आधार है। आगामी चुनाव को देखते हुए वैश्य समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने समाज में बढ़ रही वैवाहिक समस्याओं पर चिंता जताते हुए जनसंपर्क के माध्यम से समाधान पर जोर दिया। साथ ही प्री-वेडिंग फोटोशूट और शादी समारोहों में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की अपील की। बैठक में 3 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक, 24 मई को बांदा में युवक-युवती परिचय सम्मेलन और 29-30 अगस्त को प्रयागराज में राष्ट्रीय महापंचायत के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला स्तर पर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में विशिष्ट अतिथि के र...