पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। व्यापारियों की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि व्यापारियों की एकजुटता से प्रशासन की मनमानी पर रोक लग सकेगी। स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर भी व्यपारियों ने वार्ता की। गुरुवार शाम कोतवाली रोड पर स्थित एक होटल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकुजट रहे। इससे सभी समस्याओं का हाल होगा। इस दौरान स्मार्ट मीटर के विषय पर प्रकाश डाला गया। बैठक में संगठन के विस्तार कोलेकरभी विस्तृत चर्चा की गई। जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने व्यापारियों को सुलभ व्यापार के बारे में बताया। युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने संगठन से युवा व्यापारियों को जोड़ने की बात कही जिससे संगठन को और मजबूती म...