बस्ती, सितम्बर 28 -- बस्ती, हिटी। संगठनात्मक विस्तार को लेकर कायस्थ पार्टी का महासम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।महासम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार, चुनावी भागीदारी, किसान, आमजन, युवा, शोषित वर्ग एवं ट्रेडर्स के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर भी तैयार की गई। कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।प्रदेश महासचिव वीके श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की दिशा और रणनी...