एकजुटता के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं: साहब सिंह
सहारनपुर, जून 7 -- गंगोह संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन के बिनाकोई भी समाज तरक्की नही कर सकता। उन्होंने बच्चों को अत्याधुनिकतम तकनीकी शिक्षा दिलाने के साथ ही राजनीति में पहचान बनाने का आहवान किया। ग्राम बुडढाखेडा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी वर्गों को एकजुट कर आगामी 2027 के चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की। योगेंद्र अंकुर सैनी, जिपंस रामदास सैनी, नरेश सैनी, राजपाल सैनी, विजेंद्र सैनी, मुकेश सैनी बुध सिंह मामचंद बीडीसी राजकुमार जांगड़ा आदि रहें। अध्यक्षता डा. राजपाल सैनी और संचालन सन्नी सैनी ने किया। इससे पूर्व साहब सिंह सैनी का गांव पहुंचने परजोरदार स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.