भागलपुर, जनवरी 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एकचारी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने टिकट दलाली के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के बभोलसर गांव के आशीष रंजन (26 वर्ष) के रूप में की गई है। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने उसके पास से 14,607 रुपये मूल्य के ई-टिकट, एक मोबाइल फोन, नकद राशि तथा कई रेलवे आरक्षण फॉर्म बरामद किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एकचारी रेलवे स्टेशन परिसर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान आशीष रंजन संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्रति टिकट 200 से 300 रुपये कमीशन लेकर अवैध रूप से टिकटों की बिक्री करता था। आरपीएफ के अनुसार आरोपी लंबे समय से यात्रियों को अधिक पैसे लेकर टिकट उपलब्ध कराने का कार्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.