भागलपुर, जनवरी 4 -- एकचारी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एकचारी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार को सोनू इलेवन कटिहार और माही 11 पीरपैंती के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने माही 11 पीरपैंती को 49 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू इलेवन कटिहार की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही 11 पीरपैंती की टीम 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। सोनू इलेवन कटिहार के मन्ना दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की अहम पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सोनू इलेवन कटिहार के मोहम्मद अशफाक को मिला, जिन्होंने पूरे टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.